
रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय पर शिक्षक व स्नातक सीट पर एमएलसी चुनाव का मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान को शांति पूर्वक कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते भारी फोर्स मौजूद रही।
एमएलसी चुनाव के मतदान के लिए खंड विकास कार्यालय पर तीन बूथ बनाये गए थे। जिसमें दो बूथ स्नातक व एक बूथ शिक्षक सीट के मतदान के लिए बन था।
मतदान के दौरान जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह, एस एस पी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वही स्नातक सीट पर 485 मे 197 वोट जिनका प्रतिशत 40.6 वही शिक्षक सीट पर 238 मतो मे 153 मत पड़े जिनका प्रतिशत 64.28 रहा।
शिक्षक बूथ पर प्रदीप शर्मा, स्नातक बूथ पर रविन्द्र कुमार व नेरंद्र सिंह पीठासीन अधिकारी रहे। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते भारी पुलिस बल मौजूद रहा चुनाव संपन्न कराने में थाना प्रभारी केदार सिंह ने मय फोर्स के सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के साथ चुनाव संपन्न कराया जहां प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं से मतदान करने में सक्रिय रहे


