नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज राजकीय बालगृह, बालक सूरजकुंड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बालगृह में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, भोजन, चिकित्सा, शिक्षा, आवासीय व्यवस्था और स्वच्छता का जायजा लिया गया। सचिव ने बच्चों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बालगृह में रह रहे बच्चों के अधिकारों और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए तथा शासन और विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।


