HomeUncategorizedसीसीएसयू के अर्थशास्त्र विभाग में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सीसीएसयू के अर्थशास्त्र विभाग में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ।चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में बीए एवं एमए प्रथम वर्ष के नवागत विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। सांस्कृतिक संध्या में वरिष्ठ व नवागत छात्रों ने नृत्य, गायन, कविता पाठ व मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं।

वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अतवीर सिंह ने निरंतरता, अनुशासन व चरित्र निर्माण पर जोर दिया, प्रो. दिनेश कुमार ने AI सीखने की सलाह दी। विभागाध्यक्ष प्रो. रवींद्र शर्मा ने विभाग के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया, प्रो. संजीव कुमार ने परिश्रम व समर्पण को सफलता की कुंजी बताया और डॉ. सपना जैन ने शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष से वंश मिस्टर फ्रेशर व आराध्या मिस फ्रेशर तथा एमए प्रथम वर्ष से अभिषेक मिस्टर फ्रेशर व रिया मिस फ्रेशर चुने गए। विजेताओं को सैश व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments