
नित्य संदेश ब्यूरो
मोदीपुरम। आगामी स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य निर्वाचन की मतगणना मंगलवार को होनी है। इसके दृष्टिगत सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मतगणना स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
मंडलायुक्त मेरठ, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मतगणना स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों, प्रवेश एवं निकास द्वारों, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


