
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सनातन धर्म रक्षिणी सभा मेरठ शहर के तत्वावधान में रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर द्वारा भरत मिलाप की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। संयोजक राकेश गौड़, मनोज वर्मा, विनीत गोयल, हिमांशु अग्रवाल, सचिन जिंदल और अतुल दीक्षित रहे।
मुख्य उद्घाटन राज किशोर रस्तोगी ने किया, जबकि पूजन मनोज गुप्ता नई मंडी, मुकेश गौड़ ने तथा तिलक नीरज मित्तल, कुशान गोयल व अजय मांगलिक ने किया। मुख्य डोले पर राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न सवार थे। मार्ग में भक्तों ने पुष्पवर्षा की, महिलाओं ने आरती उतारी और ताशे-ढोल-नगाड़ों पर श्रद्धालु झूमते रहे। हनुमान जी, अयोध्या दरबार और सीता-राम मिलन की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से शुरू होकर सुभाष बाजार, कोतवाली, गुदड़ी बाजार, बजाजा, सर्राफा, अनाज मंडी, वैली बाजार, चौपला घंटाघर, लाला का बाजार, शीश महल, बाबा खाकी, खत्रियों का चौक होते हुए पुनः बुढ़ाना गेट पर संपन्न हुई।

अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि 24 अक्तूबर को राम का राजतिलक दाल मंडी कबाड़ी बाजार में शाम 7 बजे होगा। इस अवसर पर महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल बबलू, डॉ. आलोक गुप्ता, राकेश गर्ग, रोहताश प्रजापति, राकेश शर्मा, विपुल सिंघल, मयंक अग्रवाल सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।


