
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित किसान गर्ल्स इंटर कालेज शिवलोक में आज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक हुई, जिसमें समिति के कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ मेरठ नीरज मित्तल ने समिति सदस्य अतिवीर जैन की पुस्तक “मेरे पत्र सम्पादक के नाम अखबारों में “का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने समिति को सपरिवार 01 नवम्बर 2026 को एस जी एम गार्डन लालकुर्ती मेरठ में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में आने के लिए सादर आमंत्रित किया।
उन्होंने कहा कि समिति में सभी लोग मेरे लिए पिता तुल्य है तथा एक वट वृक्ष की तरह है जिनकी छाया और आशीर्वाद हमेशा मुझे मिलता रहा है।इस अवसर पर समिति अध्यक्ष महेन्द्र कुमार रस्तोगी ने विश्वास दिलाया कि समिति का साथ, सहयोग और मार्गदर्शन हमेशा आपको मिलता रहेगा।
इस मोके पर पूर्व पार्षद राजेश खन्ना, अनिल कांत शर्मा,विमलकांत कौशिक,मुल्ख राज, राजेन्द्र कौशल, श्रीपाल सिंह, अजय मोहन शर्मा,धर्म पाल, सत्यपाल सिंह, सुमन कांत अरोरा, राम गोपाल शर्मा,जयवीर सिंह, रामवीर सिंह, आशा शर्मा,मंजु शर्मा,कुसुम लता , शीला रानी आदि उपस्थित रहे।


