Homeउत्तर प्रदेशमेरठISKU नेशनल कराटे चैंपियनशिप संपन्न, MDPS एकेडमी बनी ओवरऑल चैंपियन

ISKU नेशनल कराटे चैंपियनशिप संपन्न, MDPS एकेडमी बनी ओवरऑल चैंपियन

नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ, 25 अक्टूबर 2026 को स्पोर्ट्स बडी बैडमिंटन हॉल, सूरजकुंड (मेरठ) में नेशनल कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कोच अरुण सैनी ने बताया कि MDPS कराटे एकेडमी, मऊ खास (गढ़ रोड, मेरठ) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। एकेडमी ने कुल 19 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया और बेस्ट टीम ट्रॉफी भी जीती।

विजेताओं की सूची

जूनियर गर्ल्स वर्ग (स्वर्ण पदक):
प्रेरणा तोमर, अवनी शर्मा, कनक सिंह, वेदंशी शर्मा, अंशिका शर्मा, आयुषी राणा, माही, भूमिका शर्मा, सिद्धि तोमर, मानवी तोमर, अनामिका सैनी, प्राप्ति तोमर, अन्वी प्रजापति एवं नंदनी प्रजापति।

जूनियर बॉयज वर्ग (स्वर्ण पदक):
काव्यांश तोमर, प्रखर सैनी, विनायक एवं कार्तिकेय।

सीनियर बॉयज वर्ग (स्वर्ण पदक):
नक्श।

इस अवसर पर MDPS स्कूल के प्रिंसिपल श्री तरुण तोमर जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत और अनुशासन के बल पर ही यह सफलता हासिल हुई है।
बच्चों की इस शानदार जीत से अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments