
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना भावनपुर, थाना इंचौली और स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लू-बक्सर मोड़ पर दो लोग अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। पुलिस के पकड़ने पर दोनों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी पर आशियाना कॉलोनी, थाना इंचौली स्थित एक मकान पर दबिश देकर तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
जिनके पास से 06 निर्मित तमंचे .315 बोर, 11 अर्धनिर्मित तमंचे, 04 जिंदा व 02 खोखा कारतूस तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण, ग्राइंडर, ड्रिल मशीन व कच्चा माल बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम सलीमुद्दीन पुत्र रज्जाक, संतरपाल पुत्र बोदल सिंह, मेहराजुद्दीन पुत्र मुंशी, सारून पुत्र इशाक, राशिद पुत्र मेहराजुद्दीन बताया। सभी के विरुद्ध थाना भावनपुर में मुकदमा संख्या 403/2026 धारा 109(1)/111(1) बीएनएस व आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


