HomeUncategorizedधूमधाम से मनाया गया बाबा संगता साहिब जी का प्रकाश उत्सव

धूमधाम से मनाया गया बाबा संगता साहिब जी का प्रकाश उत्सव

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरुद्वारा सचखंड दरबार, गली नंबर 7, थापर नगर में बाबा संगता साहिब जी का प्रकाश उत्सव बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। पिछले 40 दिनों से सुबह-शाम चल रहा गुरबाणी कीर्तन का प्रवाह आज 41वें दिन अपने गंतव्य तक पहुंचा। प्रकाश पर्व के अवसर पर देश-विदेश से आई संगत ने अपनी आहुति दी।

प्रातः 5:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक कीर्तन दरबार सजा और गुरबाणी का प्रवाह चलता रहा। इस दौरान 69 सहज पाठ साहिब का सामूहिक भोग डाला गया। कार्यक्रम में 10 शहरों से पहुंची संगत ने गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। सर्वप्रथम मेरठ के कीर्तनीये सरदार सतनाम सिंह और बीबी कुलजीत कौर ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया, तदुपरांत मेरठ के रागी भाई बलबीर सिंह, चंडीगढ़ से आए भाई इंदरपाल सिंह जी तथा अंत में लुधियाना वाले भाई दविंदर सिंह सोढ़ी जी ने अपने अद्भुत गायन से संगत का मन मोह लिया।

अरदास के समय समस्त संगत द्वारा मूल मंत्र साहिब, पंज पौड़ी, जपजी साहिब, सुखमनी साहिब, रहरास साहिब, सहज पाठ, प्रेम पाठ और अखंड पाठ साहिब की अरदास की गई। अंत में गुरु का लंगर सभी संगत ने छका। इस अद्भुत नजारे को देख संगत के मुख से निकला – धन गुरु नानक। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार श्री हरजस राय ढींगरा, हरकेश बत्रा, गुलशन मक्कड़, सैबी ढींगरा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments