
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एमएलसी निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत ADG जोन भानु भास्कर द्वारा जनपद मेरठ में चुनाव ड्यूटी का जायजा लिया गया।
ADG द्वारा थाना नौचंदी एवं लोहियानगर क्षेत्र के अंतर्गत डॉ. अम्बेडकर डिग्री कॉलेज, कार्यालय संयुक्त आवास आयुक्त सेक्टर-9 शास्त्रीनगर बूथ एवं कैपिटल पब्लिक स्कूल जाकिर कॉलोनी में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी और सर्व-संबंधित अधिकारियों को चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


