HomeUncategorizedसंयुक्त प्रेस क्लब का तीसरी बार विस्तार, नई कार्यकारिणी गठित

संयुक्त प्रेस क्लब का तीसरी बार विस्तार, नई कार्यकारिणी गठित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मंगल पांडे नगर स्थित मेरठ प्रेस क्लब में संयुक्त प्रेस क्लब की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार बादली ने की, जबकि संचालन क्लब महामंत्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने किया।

बैठक में संयुक्त प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी ने कार्यकारिणी का तीसरी बार विस्तार करते हुए नए सदस्यों को मनोनयन पत्र व पहचान पत्र सौंपकर संगठन में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार आगे भी जारी रहेगा। दीपावली व आगामी त्योहारों पर पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

अतुल माहेश्वरी ने बताया कि मेरठ प्रेस क्लब की सुरक्षा हेतु बाहरी दीवार बनाने की संयुक्त प्रेस क्लब की मांग पर नगर निगम ने सहमति दे दी है। शीघ्र ही नई बाउंड्री वॉल का कार्य प्रारंभ होगा। इस घोषणा पर सभी पत्रकारों ने ताली बजाकर स्वागत किया।

बैठक में राजेंद्र चौहान, विनोद गोस्वामी, रमेश सोनी, सुनील बादली, शालू शर्मा, अनु ठाकुर, अहसान कुरैशी, बीबी नागर, दिनेश सिंघल, प्रभास रस्तोगी, मुकेश वर्मा, सत्यव्रत शर्मा, अवनीश आर्य, चांद मुश्ताक, जाहिदा खान, वंशिका कौशिक, अरशद अली सिद्दीकी, अंशू गोयल, मुकुल कुमार, शुभम कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, एमएस उपाध्याय, जयवीर कुमार, राजेश सैनी, नवेद खान, सुनील, अजीम सलमानी, सुनील जैकब, महेश चंद्र, मदन गोपाल, नौशाद सैफी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments