Homeमध्य प्रदेशइंदौरRSS के पथ संचलनः मंत्री विजयवर्गीय और उनके बेटे आकाश ने भी...

RSS के पथ संचलनः मंत्री विजयवर्गीय और उनके बेटे आकाश ने भी की कदमताल; 345 बस्तियों में निकल रहे संचलन

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। नंदा नगर से निकले आरएसएस के पथ संचलन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए।

क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक पथ संचलन निकाल रहे हैं। इंदौर विभाग के चार महानगरीय जिलों के 34 नगरों की करीब 345 बस्तियों और महू ग्रामीण के 6 खंडों के 65 मंडलों में संचलन आयोजित मंडलों में संचलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए पिछले एक महीने से तैयारियां की जा रही थीं। शाखाओं में स्वयंसेवकों ने समता का अभ्यास भी किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम के रूप में 28 अक्टूबर को इंदौर विभाग का वृहत एकत्रीकरण आयोजित किया जाएगा। डेली कॉलेज परिसर में शाम 4:30 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में इंदौर विभाग इस कार्यक्रम में इंदौर विभाग के पांचों जिलों के सक्रिय स्वयंसेवक शामिल होंगे। ‘चरैवेति-चरैवेति’ होगा एकत्रीकरण का संदेश

एकत्रीकरण का ध्येय वाक्य ‘चरैवेति-चरैवेति’ रखा गया है। इसका संदेश है कि स्वयंसेवक राष्ट्रकार्य को निरंतर, निर्बाध और समर्पण के साथ आगे बढ़ाते रहें। संघ के सौ वर्ष पूरे होने के बाद भी राष्ट्र निर्माण और व्यक्ति परिवर्तन के माध्यम से समाज परिवर्तन का कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया जाएगा।

संघ के अनुसार भारत को परम संघ के अनुसार, भारत को परम वैभव पर प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से स्वयंसेवक भविष्य में भी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments