HomeUncategorized31 महिलाओं का सामूहिक करवा चौथ का उद्यापन हुआ

31 महिलाओं का सामूहिक करवा चौथ का उद्यापन हुआ

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इन्दौर। श्री अग्रसेन क्लब के प्रमुख स्वरक्षक निखिल शीतल अग्रवाल संस्थापक राधा देवी मित्तल, पुष्पा ऐरन , कमल किशोर गर्ग, ऊषा बंसल ने बताया कि श्री अग्रसेन क्लब द्वारा प्रतिवर्ष करवा चौथ का सामूहिक उद्यापन कराया जाता है, जिसमें इस वर्ष 31 महिलाओं का करवा चौथ का उद्यापन कच्छ पाटीदार भवन में कराया गया।

जिसमें करीब 700 से ज्यादा महिलाएं एकत्रित हुई एकत्रित महिलाओं ने करवा चौथ सेलिब्रेशन में फिल्मी गीतों पर डांस और गरबा किया साथी ही अनेक प्रतियोगिताएं रखी गई बेस्ट करवा सजाओ प्रतियोगिता, बेस्ट मेहंदी ,बेस्ट ड्रेस अप, बेस्ट कपल आदि प्रतियोगिताएं हुई जिसमें 50 से ज्यादा महिलाओं ने इनाम जीते।

उपस्थित 700 महिलाओं को गिफ्ट भी प्रदान किए गए उपस्थित महिलाओं में करवा चौथ को लेकर भारी उत्साह था सभी ने चंद्र देवता को अरक देकर पति की लंबी उम्र व सुख समृद्धि की कामना की दिनभर उपवास रखने के बाद अपने पति देवता के हाथ से पानी पीकर उपवास को खोल सभी ने सस्वाद भोजन किया और अपने बुलाए पारावाहिक ईस्ट मित्रों को गिफ्ट प्रदान कर करवा चौथ सेलिब्रेशन मनाया करवा चौथ उद्यापन की।

व्यवस्था वंदना मित्तल रिंकू अग्रवाल, मीना गोयल, वंदना मित्तल, रश्मि अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सपना मंगल, प्रीति गोयल, अंजली बंसल, लता गर्ग, साधना बंसल, गायत्री अग्रवाल महिलाओं ने संभाली अतिथि के रूप में प्रयोग गर्ग, मनीष खजांची, राजेंद्र गोयल (समाधान), शैलेष गर्ग, राजेश बंसल (पंप), गोविंद सिंघल (मामा), मुकेश बृजवासी, नीरज मित्तल, अरविंद बागड़ी आदि उपस्थित हुए।

अतिथियों का स्वागत गजेंद्र अग्रवाल, उमेश मंगल नारायण गोयल, विनोद अग्रवाल, परेश गोयल, सतीश बंसल, राकेश अग्रवाल आदि ने किया आभार राकेश गोयल ने माना संचालन आशीष मित्तल ने किया

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments