
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एडवोकेट एवं सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन परवेज ने मंगलवार को सेक्टर-9 शास्त्रीनगर स्थित अपने आवास पर महिलाओं की जागरूकता बैठक आयोजित की।
बैठक को संबोधित करते हुए शाहीन परवेज ने कहा कि देश की सुरक्षा केवल सेना-पुलिस की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है। महिलाएं भी राष्ट्र की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा सकती हैं, इसके लिए सेना या पुलिस में होना जरूरी नहीं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे घर, मोहल्ले और कार्यस्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और अफवाह फैलाने के बजाय पुलिस या प्रशासन को सूचना दें। जरूरत पर 112 नंबर पर कॉल करें। उन्होंने कहा कि किसी को धर्म, जाति या पहनावे के आधार पर संदिग्ध न मानें, सूचना हमेशा तथ्यों पर आधारित हो।
शाहीन ने बताया कि वे पूरे मेरठ शहर में “जागरूक नागरिक, सुरक्षित भारत” जन-जागरूकता अभियान चलाएंगी। बैठक में रेशमा खान, महक, नीलम, तबस्सुम, शाहीदा, मुसर्रत, फरजाना, निहारिका, भावना, रंजना, शिवानी आदि मौजूद रहीं।


