HomeUncategorizedनगला गोसाई में तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू, राज्यसभा सांसद ने किया...

नगला गोसाई में तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू, राज्यसभा सांसद ने किया उद्घाटन

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नगला गोसाई में शनिवार को निर्मित शूटिंग रेंज में तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया।

उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल, राइफल शूटिंग रेंज की प्रशंसा करते हुए कहा कि गांव-देहात से निकलने वाली प्रतिभाएं ही आगे चलकर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करती हैं। खेलकूद से ही ग्राम क्षेत्र की पहचान होती है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सरिता सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन चौधरी अरुण कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर एससी-एसटी आयोग सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी, डॉ. आशाराम, धीरेंद्र सिंह, अरुण सिंघल, एडीओ पंचायत रामनरेश, लक्ष्मी सैनी, राजीव भाटी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments