HomeUncategorizedविस चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक

विस चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक

  • 18 जनपदों के अधिकारी रहे मौजूद, पुलिसकर्मियों की रही कड़ी नजर

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए जनपद मेरठ में बैठक की गई।

साकेत स्थित ऊर्जा भवन, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में आयोजित इस समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहें। बैठक में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं अलीगढ़ मंडल के कुल 18 जनपदों – मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अलीगढ़, एटा, हाथरस एवं कासगंज की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, आईजी/डीआईजी, जिला निर्वाचन अधिकारी और एसएसपी/एसपी शामिल रहें। संबंधित जनपदों के अधिकारियों द्वारा निर्वाचन प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रगति का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया। आयोग का उद्देश्य है कि सभी संबंधित अधिकारी समयबद्ध तरीके से विधानसभा चुनाव-2027 की आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सकें।

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी, पुलिस अलर्ट पर

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के संबंध में सोमवार को ऊर्जा भवन में आयोजित गोष्ठी के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी सिटी ने सभी को ड्यूटी के दौरान सतर्क एवं अनुशासित रहने, सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आगंतुकों की सुरक्षा, प्रवेश-निकास व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से तैनात रहने के संबंध में ब्रीफ किया। सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments