मेरठ।चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में बीए एवं एमए प्रथम वर्ष के नवागत विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। सांस्कृतिक संध्या में वरिष्ठ व नवागत छात्रों ने नृत्य, गायन, कविता पाठ व मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं।
वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अतवीर सिंह ने निरंतरता, अनुशासन व चरित्र निर्माण पर जोर दिया, प्रो. दिनेश कुमार ने AI सीखने की सलाह दी। विभागाध्यक्ष प्रो. रवींद्र शर्मा ने विभाग के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया, प्रो. संजीव कुमार ने परिश्रम व समर्पण को सफलता की कुंजी बताया और डॉ. सपना जैन ने शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष से वंश मिस्टर फ्रेशर व आराध्या मिस फ्रेशर तथा एमए प्रथम वर्ष से अभिषेक मिस्टर फ्रेशर व रिया मिस फ्रेशर चुने गए। विजेताओं को सैश व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मेरठ। गत 35 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए श्री हनुमान शोभायात्रा समिति (रजि.) द्वारा इस वर्ष भी श्री राम भक्त हनुमान जी की 36वीं विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर, सदर नया बाजार में शोभायात्रा में सम्मिलित होने वाली नवीन प्रतिमा का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा पूजन संपन्न हुआ। पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अक्षत जैन, अभय श्रीवास्तव, सुमित, गोपाल जैन, संशील बाबा एवं अमित गोयल ने पूजन में सहभागिता की। पूरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जी के चरणों में नमन कर सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
इस अवसर पर श्री हनुमान शोभायात्रा समिति (रजि.) के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनुभव जैन, महामंत्री पारस खण्डूजा, मुख्य संयोजक ललित अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक सिंघल सहित सचिन गोयल, अमित अग्रवाल, राजीव टुटेजा, विकास गुप्ता, सौरभ भाटिया, सुबीर बैनर्जी, नीरज धमिजा एवं अन्य धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश और उत्तर प्रदेश चुनाव आयुक्त के आदेश पर आज विशेष मतदाता अभियान के तहत उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय खैर नगर, अहमद रोड मेरठ में मतदाता सूची वाचन कार्यक्रम हुआ।
भाग संख्या 275, 274 और 273 के बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई। इस दौरान लगभग 22 युवा-युवतियों ने नए वोट के लिए फॉर्म भरकर जमा कराए, जबकि लगभग 5 मृतक मतदाताओं के नाम हटाने के लिए परिजनों ने आवेदन किया और 2 लोगों ने संशोधन के लिए फॉर्म भरा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी, पूर्व पार्षद व प्रदेश सचिव समाजवादी अल्पसंख्यक सभा महमूद इकबाल कस्सार, पूर्व पार्षद प्रत्याशी वार्ड 65 हाजी आरिफ अंसारी, शादाब यूनुस अंसारी, बीएलओ आदित्य कुमार सक्सेना, दीपक बीएलओ आदि उपस्थित रहे।
नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में शनिवार को एचआर कॉन्क्लेव 1.0 का आयोजन किया गया। इसकी थीम कॉलेज की पढ़ाई से नौकरी तक, युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करना रही। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कॉरपोरेट जगत की जरूरतों, रोजगार के अवसरों और करियर की तैयारी के बारे में जानकारी देना था।
कार्यक्रम में इंस्टा पावर लिमिटेड की हेड ऑफ ह्यूमन रिसोर्स पारुल जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एआई फ्रेंडली रिज्यूमे बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कंपनियां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से रिज्यूमे शॉर्टलिस्ट करती हैं। ऐसे में छात्रों को अपने रिज्यूमे में सही की-वर्ड्स का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे चयन की संभावनाएं बढ़ सकें। केलर एशिया बीयू के मानस भट्टाचार्य ने कहा कि सफलता के लिए केवल प्रतिशत ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि कौशल और ज्ञान की भी अहम भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी स्किल्स विकसित करने पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वैलोरेगा की नेहा सेठी, सिंगर इंडिया लिमिटेड के अनुज कुमार भाटिया, एचआर सलाहकार हनीश दीवान, स्पिनी की मुस्कान जैन, प्रीसिएंट के विजय गिरी और मानस भट्टाचार्य ने अपने अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने रोजगार की बदलती जरूरतों, व्यक्तित्व विकास, करियर निर्माण और शिक्षा व उद्योग के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट डायरेक्टर (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट) मोहन प्रसाद ने किया। एमआईईटी के कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना और कॉरपोरेट क्षेत्र की अपेक्षाओं के अनुरूप उनके कौशल को विकसित करना है। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप पंत, रोहित अग्रवाल, मोहन प्रसाद और अजय चौधरी सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।
मेरठ। विद्या विश्वविद्यालय के होनहार छात्र अमन पंवार ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर एक बार फिर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। अमन ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया शूटिंग चौंपियनशिप-2026 में 400 में से 365 अंक प्राप्त किए और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शूटिंग चौंपियनशिप-2026 के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
अमन की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है, बल्कि उभरती खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन का भी प्रमाण है। इस उपलब्धि पर विद्या विश्वविद्यालय के चांसलर प्रदीप कुमार जैन, प्रो-चांसलर विशाल जैन, कुलपति डॉ. हीरेन दोशी तथा रजिस्ट्रार विजय कुमार दुबे सहित विभिन्न विभागों के डीन एवं प्राध्यापकों ने अमन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि अमन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे और भारतीय टीम के ट्रायल में भी अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर अमन के शूटिंग कोच एवं विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर गंधर्व रस्तोगी ने बताया कि अमन पिछले डेढ़ वर्ष से अधिक समय से विद्या इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी में नियमित रूप से शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने खेल कौशल, एकाग्रता और तकनीकी दक्षता में निरंतर सुधार किया है। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने नोएडा, दिल्ली, भोपाल एवं देहरादून सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित शूटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपने प्रदर्शन को लगातार बेहतर बनाया है। उनके अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि आज उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है।
अमन पंवार की यह सफलता विद्या विश्वविद्यालय एवं विद्या इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करता रहा है। विद्या परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि अमन पंवार आगामी राष्ट्रीय शूटिंग चौंपियनशिप में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखेंगे और अपनी उपलब्धियों से विश्वविद्यालय, मेरठ एवं उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।