Home Blog Page 4

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदर्शन राहुल गाँधी का पुतला जलाया प्रियांक खड़गे के पुतले को फांसी पर लटकाया

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की बात के विरोध में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे के पुतले को फांसी दी गई।

आपको बता दें, पिछले दिनों कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे द्वार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने की बात कहीं गई थी इसके साथ ही दो शिक्षकों द्वार शाखा में जाने पर उन पर करवाई की गई थी इन्ही मुद्दों को लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पतला जला वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिक अर्जुन खड़गे के पुत्र और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे के पुतले को फांसी पर लटकाया गया और जमकर उनके ख़िलाफ़ नारेबाजी की गई।

इस मेरे मामले में अल्पसंख्यक नेता माज खान ने बताए की किस प्रकार से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर कि कर्नाटक के मंत्री द्वार प्रतिबंध लगाने के बाद की गई है जबकि आरएसएस देश हित में कार्य करता है। इसके साथ ही उन्होंने 1961 और 1962 में चीन के साथ हु युद्ध को लेकर भी राहुल गाँधी के परिवार पर निशाना साधा।

RSS के पथ संचलनः मंत्री विजयवर्गीय और उनके बेटे आकाश ने भी की कदमताल; 345 बस्तियों में निकल रहे संचलन

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। नंदा नगर से निकले आरएसएस के पथ संचलन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए।

क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक पथ संचलन निकाल रहे हैं। इंदौर विभाग के चार महानगरीय जिलों के 34 नगरों की करीब 345 बस्तियों और महू ग्रामीण के 6 खंडों के 65 मंडलों में संचलन आयोजित मंडलों में संचलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए पिछले एक महीने से तैयारियां की जा रही थीं। शाखाओं में स्वयंसेवकों ने समता का अभ्यास भी किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम के रूप में 28 अक्टूबर को इंदौर विभाग का वृहत एकत्रीकरण आयोजित किया जाएगा। डेली कॉलेज परिसर में शाम 4:30 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में इंदौर विभाग इस कार्यक्रम में इंदौर विभाग के पांचों जिलों के सक्रिय स्वयंसेवक शामिल होंगे। ‘चरैवेति-चरैवेति’ होगा एकत्रीकरण का संदेश

एकत्रीकरण का ध्येय वाक्य ‘चरैवेति-चरैवेति’ रखा गया है। इसका संदेश है कि स्वयंसेवक राष्ट्रकार्य को निरंतर, निर्बाध और समर्पण के साथ आगे बढ़ाते रहें। संघ के सौ वर्ष पूरे होने के बाद भी राष्ट्र निर्माण और व्यक्ति परिवर्तन के माध्यम से समाज परिवर्तन का कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया जाएगा।

संघ के अनुसार भारत को परम संघ के अनुसार, भारत को परम वैभव पर प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से स्वयंसेवक भविष्य में भी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

खजूरी में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की गई

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। रविवार को ग्राम खजूरी में भगवान परशुराम की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना के बाद अनावरण किया गया।

भगवान परशुराम की मूर्ति की पूजा अर्चना करने से पूर्व मूर्ति को पूरे गांव में बैंड बाजा के साथ महिला पुरुषों ने भ्रमण कराया.भ्रमण गांव के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर गाव के मुख्य मार्गो से होने के बाद पूजा अर्चना की गई। बाद मे मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पूजा अर्चना प्रसाद चढाकर किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह, केपी खूंटी, दिनेश, भाजपा नेता विनोद शर्मा, संदीप शर्मा, विनय त्यागी, मोहित, राकेश, मोनू, अंकित धामा, कपिल आदि सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद रहे।

चाकू से हमला कर दो युवकों को किया घायल, आरोपी फरार

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। रविवार को बाइक से जा दो युवकों पर एक युवक ने चाकू से हमला कर घायल करते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित भाई ने थाने में आरोपी के नामजद तहरीर दी है।

ग्राम चितमाना शेरपुर निवासी सोनू पुत्र हरप्रसाद ने थाने में दी नामजद तहरीर में बताया कि उसका भाई अनिल अपने दोस्त गांव निवासी रवि के साथ रविवार को बाइक द्वारा ग्राम असीलपुर में फर्नीचर का काम करने जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने आसिफाबाद मार्ग पर ग्राम नारंगपुर के समीप पहुंचकर बाइक की रफ़्तार धीमी की तभी समीप के एक गांव निवासी युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे अनिल के हाथ की उंगलीयो में गंभीर चोट आई तथा रवि भी घायल हो गया।

आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अलीपुर में सपा का PDA गोस्वामी समाज सम्मेलन, शाहिद मंजूर बोले- 2027 में बनेगी सपा सरकार

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। ग्राम अलीपुर में समाजवादी पार्टी का PDA गोस्वामी समाज कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में समाज को सपा से जोड़कर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि सपा ने हर वर्ग को सम्मान दिया है। भाजपा सरकार पर जाति-धर्म की राजनीति करने और महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि 2027 में सपा प्रदेश में सरकार बनाएगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने कहा कि सपा जाति-धर्म की राजनीति नहीं करती, सभी वर्गों का सम्मान करती है। जनता भाजपा से छुटकारा चाहती है।

आयोजक दीपक गिरी व मोहित गिरी ने मुख्य अतिथि को तुलसीदास का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्षता सूरज गिरी ने की, संचालन मुकेश गिरी ने किया।इस दौरान शमश परवेज, डॉ. वीर सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, प्रमोद त्यागी, दीवान गिरी, रिंकू प्रधान, दुष्यंत त्यागी, नवाजिश, नौशाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।