HomeUncategorizedअधूरी तैयारी के बीच लगेगा माटी कला मेला, मैदान में पानी

अधूरी तैयारी के बीच लगेगा माटी कला मेला, मैदान में पानी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में रविवार से लगने वाले सात दिवसीय माटी कला मेले की तैयारी भगवान भरोसे है। मैदान में अभी भी पानी भरा है, कीचड़ ही कीचड़ है। 30 स्टॉलों में से आधे भी पूरे नहीं लगे हैं। बांस गाड़ो तो जमीन धंस रही है। बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा से आ रहे कुम्हारों ने सामान तो पैक कर लिया, लेकिन यहां आकर देख रहे हैं तो मैदान में पानी ही पानी है। दीपावली सिर पर है, दीये बिकने हैं, लेकिन प्रशासन की तैयारी देखकर कारीगरों के हौसले डगमगा रहे हैं।

इस पूरे मामले पर परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी का कहना है कि “मैं पूरे दिन मैदान में रहकर पानी निकलवा रही हूं। नगर निगम की टीम मिट्टी डालकर मैदान को सही कर रही है। उद्घाटन से पहले मैदान पूरी तरह साफ हो जाएगा और सभी दुकानें लगा दी जाएंगी।” अधिकारी का दावा है कि 2 नवंबर के औपचारिक उद्घाटन से पहले सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हकीकत ये है कि शनिवार की शाम तक मैदान में पानी भरा है। मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि उद्घाटन से पहले मैदान को पूरी तरह साफ करा दिया जाएगा और सभी 30 स्टॉल लगा दिए जाएंगे। मेले का औपचारिक उद्घाटन 2 नवंबर को होना है, जबकि शुरुआत 1 नवंबर से होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कारीगरों और खरीदारों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments