
इकराम चौधरी
नित्य संदेश, मेरठ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने और सजा निलंबित किए जाने की खबर के बाद मेरठ में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इकराम चौधरी ने इसे न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इकराम चौधरी ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले का वह स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा, “आजम खान साहब और अब्दुल्ला आजम खान को जमानत मिलना राहत की बात है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। यह सच्चाई की जीत है और हमें उम्मीद है कि आगे भी न्याय की प्रक्रिया में सच्चाई सामने आएगी।”उन्होंने कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता हैं। उन्होंने प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में उन्हें और उनके बेटे को अदालत से राहत मिलने की खबर से पार्टी के समर्थकों में खुशी है।
इकराम चौधरी ने कहा कि न्यायपालिका का सम्मान करना और कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण विशेषता है।हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागतइकराम चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास रखना चाहिए। अदालत के फैसले का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अंतिम कानूनी स्थिति को समझने के लिए न्यायालय के आदेश और लागू कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखना आवश्यक है।


