
नित्य संदेश, मेरठ। कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अंबर ने मेरठ की जिला कारागार में बंद चर्चित ड्रम हत्याकांड की दोषी मुस्कान की बेटी की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने और उसके आत्मनिर्भर होने तक फांसी टालने की अपील की है।
निशुल्क शिक्षा का संकल्प: जैनाचार्य सौरभ सागर जी महाराज के जन्म जयंती महोत्सव पर जेल पहुंचे कवि युगल सौरभ जैन सुमन और डॉ. अनामिका जैन अंबर ने बंदियों को फल बांटे और मुस्कान से मुलाकात की, जहां मुस्कान की दुधमुंही बेटी के भविष्य को संवारने के लिए कवयित्री ने उसे अपने स्कूल में निशुल्क पढ़ाने और समस्त खर्च उठाने की घोषणा की।
फांसी टालने की विशेष अपील: बातचीत के दौरान बच्ची के भविष्य की चिंता जताते हुए कवयित्री ने अपील की है कि जब तक बच्ची अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर नहीं हो जाती, तब तक मुस्कान की फांसी की सजा पर पुनर्विचार किया जाए।


