
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वार्ड 45 जागृति विहार में विकास कार्यों के क्रम में सेक्टर-2 स्थित चारू बुक डिपो से मकान संख्या 368 अनुराग त्यागी जी के मकान तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ स्थानीय नागरिकों के साथ किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और कहा कि सड़क बनने से आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिलेगी। लंबे समय से इस सड़क की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।


