
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता नीरज मित्तल द्वारा आयोजित पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह एसजीएम गार्डन लालकुर्ती में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
सुबह 11 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी बंधु, भाजपा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे। एसजीएम गार्डन को फूलों और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था। मंच से भाजपा नेता नीरज मित्तल ने सभी आगंतुकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह मिलन समारोह प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस अवसर पर मंच से “हर कोई भजेगा राम नाम, गूंजेगा हनुमंत नाम” का उद्घोष भी किया गया।
समारोह में पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन में आए सभी अतिथियों के लिए भोजन और प्रसाद की सुंदर व्यवस्था की गई थी। हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर आयोजक नीरज मित्तल को बधाई दी और दीपावली मिलन की इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सराहना की।


