HomeUncategorizedभाजपा नेता सुंदर चौधरी का जन्मदिन मनाया, दर्जा प्राप्त मंत्री यशवीर सिंह...

भाजपा नेता सुंदर चौधरी का जन्मदिन मनाया, दर्जा प्राप्त मंत्री यशवीर सिंह ने मिशन 2027 का दिया संकल्प

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ नगर में साधन समिति के पूर्व चेयरमैन शरद पवार के आवास पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दर्जा प्राप्त मंत्री चौधरी यशवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मिशन 2027 को कामयाब बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं और भाजपा ही गरीब, मजदूर, किसान और व्यापारी की सच्ची हितैषी पार्टी है।

वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता संजय जाटव ने क्षेत्र के लोगों से भाजपा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर तेज बहादुर, किठौर सभासद कामेश गुर्जर, गौरव गुर्जर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments