
नित्य संदेश ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने यात्री प्रतीक्षालय सोरम गेट नंबर-2 पर दबिश देकर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 6 विदेशी पिस्टल, 315 बोर के 3 तमंचे, एक मस्कट और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह की टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ा। सभी आरोपी मेरठ के थाना सरधना और सरूरपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार आरोपी –
- आकाश उर्फ शुगनू (25) निवासी बपारसी
- सनी (23) पुत्र राजसिंह उर्फ लालसाहब निवासी अटेरना
- शुभम (24) निवासी अटेरना
- निखिल उर्फ निक्की (24) निवासी पथौली
थाना शाहपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 299/2026 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सनी, वर्तमान भाजपा सरधना देहात मंडल अध्यक्ष एवं अटेरना के प्रधान पति विपिन उर्फ मोंटी का चचेरा भाई है। सियासी कनेक्शन सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस हथियारों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।


