HomeUncategorizedमाटी उत्पादों के प्रति जागरूकता और कारीगरों को बाजार देना मेले का...

माटी उत्पादों के प्रति जागरूकता और कारीगरों को बाजार देना मेले का उद्देश्य: मान्या चतुर्वेदी

  • क्षेत्रीय माटीकला मेले का शुभारंभ, मंत्री सोमेंद्र तोमर और सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया उद्घाटन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय माटीकला मेला वर्ष 2026-27 का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ रविवार को हो गया था, लेकिन उद्घाटन कार्यक्रम सोमवार को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उप्र सरकार एवं सांसद डॉ. सोमेंद्र तोमर और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संयोजक आलोक सिसोदिया, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा स्टॉलों पर प्रदर्शित माटीकला बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराई गई टी-शर्ट एवं टोपी का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि दीपावली की खरीदारी के लिए जिन विशेष वस्तुओं और पारंपरिक उत्पादों की तलाश में पूरे शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता है, उन सभी उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला अब एक ही स्थान पर उपलब्ध है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए Vocal for Local के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों के हुनर को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है और दीपावली के अवसर पर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। मेले में हनी क्वालिटी कंट्रोल एवं पैकेजिंग संबंधी प्रशिक्षण/सेमिनार का आयोजन भारत चौधरी एवं कुमारी राखी द्वारा किया गया।

ये कहना है जिला ग्रामोद्योग अधिकारी का

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने अवगत कराया कि माटीकला मेले का उद्देश्य माटीकला उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना, पारंपरिक माटी से संबंधित कलाओं का संरक्षण करना तथा आमजन को माटी से बने उत्पादों के प्रति जागरूक करना है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments