
अशोक सोम
नित्य संदेश, मेरठ। हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था, जींद (हरियाणा) के 66वें स्थापना दिवस पर आयोजित साहित्यकार अलंकरण समारोह, पुस्तक लोकार्पण एवं कवि सम्मेलन में मेरठ की कवयित्री राम कुमारी की पुस्तक ‘बाल उमंग’ को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मीणा रहे, अध्यक्षता सीआरएसयू जींद के कुलगुरु डॉ. रामगोपाल सैनी ने की, जबकि अति विशिष्ट अतिथि उचाना विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री रहे। मेरठ से तीन पुस्तकें सम्मानित हुईं – राम कुमारी की ‘बाल उमंग’, कमलेश तन्हा की ‘आग पानी हूं मैं’ और प्रेमचंद की ‘प्रेम सुमन’। सम्मान के तहत 2100 रुपये नकद, शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


