HomeUncategorizedमेरठ मेडिकल कॉलेज में विशाल पेट ट्यूमर की जटिल सर्जरी सफल

मेरठ मेडिकल कॉलेज में विशाल पेट ट्यूमर की जटिल सर्जरी सफल

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल की सर्जिकल ऑन्कोलॉजी टीम ने 33 वर्षीय रिज़वान निवासी बागपत के पेट में मौजूद लगभग 16x15x10 सेमी आकार के विशाल ट्यूमर की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की।

सीटी स्कैन में गाँठ छोटी आंत के अंतिम हिस्से, दाहिनी बड़ी आंत और आसपास की महत्वपूर्ण संरचनाओं से जुड़ी मिली। इसके दबाव से किडनी में सूजन भी थी। सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में ट्यूमर के साथ छोटी आंत का अंतिम हिस्सा और दाहिनी बड़ी आंत का हिस्सा निकाला गया और आंत को दोबारा जोड़ा गया। ट्यूमर से प्रभावित करीब 2 सेमी मूत्रवाहिनी को निकालकर पुनः जोड़ा गया और डीजे स्टेंट लगाया गया। साथ ही दाहिनी बाहरी रक्त वाहिका (external iliac vein) के प्रभावित हिस्से की मरम्मत भी की गई।ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत संतोषजनक है।

डॉ. अमित कुमार ने बताया कि ट्यूमर का आंत, मूत्रवाहिनी और बड़ी रक्त वाहिका से जुड़ा होना सर्जरी को बेहद चुनौतीपूर्ण बना रहा था। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने इसे मेडिकल कॉलेज में ऑन्कोसर्जरी सेवा के विस्तार की बड़ी उपलब्धि बताया।

निजी अस्पताल में इस सर्जरी पर 3-4 लाख रुपये खर्च आता, जबकि मेडिकल कॉलेज में यह सर्जरी महज 8 से 10 हजार रुपये के सरकारी खर्च पर की गई। सर्जरी में डॉ. मोहम्मद आरिफ, डॉ. प्रतीक तथा एनेस्थीसिया टीम से डॉ. विपिन धामा का विशेष सहयोग रहा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments