
नित्य संदेश।
सच्ची खुशियों का संगम करवा चौथ का त्योहार,
बरसाना हम बच्चों पर माता अपनी अमृत धार ।
करें प्रार्थना करवा माता से सुहागिनें सारी,
सदा सलामत रखना ये जोड़ी हे मात ! हमारी,
श्रद्धा से निर्जल व्रत कर चरणों में धरा है शीश,
पति की दीर्घायु का मॉंगती हूॅं आपसे आशीष,
बढें हमेशा इस जीवन में निश्छल निरंतर प्यार,
बरसाना हम बच्चों पर माता अपनी अमृत धार ।
सुखद “आनंद” वैवाहिक जीवन का प्यारा उत्सव,
सप्तपदी के पावन बंधन का है सुहाना पर्व,
प्रीत से खिली है कितनी सुंदर तन-मन की क्यारी,
सोलह श्रृंगार में सजी सुहागिन लगे बड़ी प्यारी,
निभाएं समर्पण से रिश्ता सपने करें साकार,
बरसाना हम बच्चों पर माता अपनी अमृत धार ।
बनाकर चॉंद को साक्षी प्रेम का पूरी की रीत,
सुख समृद्धि प्रेम से सम्पन्न जिंदगी आशातीत,
ऑंखों में झलके हमारी पुनीत प्रेम का सबूत,
सच्चे जीवन साथी सुख-दुख के हो पकड़ मजबूत,
चहकता रहें खुशियों से यूॅं सदाबहार संसार,
बरसाना हम बच्चों पर माता अपनी अमृत धार ।
- मोनिका डागा “आनंद”, चेन्नई


