HomeUncategorizedसर्दियों की शुरुआत हो चुकी है! सावधान रहें, लकवे (Stroke) से बचाव...

सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है! सावधान रहें, लकवे (Stroke) से बचाव करें!

डा. अनिल नौसरान

नित्य संदेश। सर्दियों में विशेष रूप से अपने ब्लड प्रेशर पर ध्यान दें और निम्नलिखित सावधानियाँ अपनाएँ—

  1. ब्लड प्रेशर की नियमित जाँच करें। रोजाना सोने से पहले अपना ब्लड प्रेशर चेक करें और रीडिंग रिकॉर्ड करें।
  2. दवाइयाँ नियमित लें। यदि आप ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं, तो चिकित्सक की सलाह के अनुसार नियमित सेवन करें। अपनी मर्जी से दवा बंद न करें।
  3. नियमित चिकित्सकीय परामर्श लें। समय-समय पर अपने चिकित्सक से मिलकर ब्लड प्रेशर की समीक्षा करवाएँ।
  4. सुबह की दिनचर्या रखें। सुबह 4 बजे जागना उचित रहेगा, लेकिन पर्याप्त नींद अवश्य लें। ठंड में बहुत सुबह बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतें।
  5. नमक का सेवन सीमित रखें। अधिक नमक ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। संतुलित एवं प्राकृतिक आहार अपनाएँ।

याद रखें— हाई ब्लड प्रेशर स्ट्रोक का एक प्रमुख जोखिम कारक है। इसकी समय पर पहचान और उचित नियंत्रण से स्ट्रोक का खतरा कम किया जा सकता है।

सावधानी ही बचाव है! स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें!

Prof. (Dr.) Anil Nausaran, MBBS | MD
Cyclomed Fit India

चिकित्सकीय सुझाव: लकवे के जोखिम को कम करने के लिए नमक को सीमित करना, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और ब्लड प्रेशर का नियंत्रण अधिक महत्वपूर्ण हैं। अचानक चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में कमजोरी या बोलने में कठिनाई हो तो तुरंत अस्पताल जाएँ।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments