HomeUncategorizedसात दिवसीय माटीकला महोत्सव-2026 का शुभारंभ आज से

सात दिवसीय माटीकला महोत्सव-2026 का शुभारंभ आज से

  • तैयारियां पूरी, जगमगा उठा जीआईसी मैदान, स्टॉलों पर पहुंचने लगे ग्राहक

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित सात दिवसीय माटीकला महोत्सव-2026 का शुभारंभ सोमवार से राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में होने जा रहा है। महोत्सव 7 नवंबर 2026 तक चलेगा।

महोत्सव में मेरठ-हापुड़ सांसद अरुण चन्द्रप्रकाश गोविल, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्य मंत्री दिनेश खटीक, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी, धर्मेन्द्र भारद्वाज, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ.प्र. खादी बोर्ड लखनऊ शिशिर भी उपस्थित रहेंगे।

शहरवासियों और खरीददारों की आवाजाही शुरू

राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में सात दिवसीय माटीकला महोत्सव-2026 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। महोत्सव के लिए मैदान पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। जगह-जगह लगाए गए रंग-बिरंगे स्टॉल, झालरों की रोशनी और माटी के बर्तनों की खुशबू से पूरा मैदान जगमगा उठा है। सुबह से ही कारीगरों ने अपने स्टॉलों पर दीये, सुराही, गुल्लक, कुल्हड़, गमले, डिनर सेट और सजावटी सामानों को सजा दिया है। दोपहर होते-होते शहरवासियों और खरीददारों की आवाजाही भी शुरू हो गई है।

ये कहना है जिला ग्रामोद्योग अधिकारी का

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव में माटी कला से जुड़े कारीगरों के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसका उद्देश्य कुम्हार समुदाय को रोजगार से जोड़ना और माटी कला को बढ़ावा देना है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments