
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आयुक्त कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी पद पर कार्यरत रत्न कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान की सराहना की और आभार व्यक्त किया। पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


