HomeUncategorizedइंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से इंदिरा चौक पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम का संयोजन जिला अध्यक्ष गौरव भाटी और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई और सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी और प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि आज देश को इन दोनों नेताओं के साहस और राष्ट्रवादी सोच से प्रेरणा लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप अरोड़ा, राकेश मिश्रा, मनिंदर सूद, रीना शर्मा, सुशीला कोहली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments