HomeUncategorizedएडवोकेट कबीर अहमद बने यूडीएफ सेकुलर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में...

एडवोकेट कबीर अहमद बने यूडीएफ सेकुलर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़।मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता कबीर अहमद साहब को यूडीएफ सेकुलर पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत कर बधाई दी और ‘यूडीएफ सेकुलर पार्टी जिंदाबाद’ व ‘सत्ता परिवर्तन’ के नारे लगाए।

राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने के बाद एडवोकेट कबीर अहमद ने कहा कि यूडीएफ सेकुलर पार्टी आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि जिन विधानसभाओं में पार्टी चुनाव जीतेगी, वहां पार्टी का विधायक पूरी ताकत के साथ जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा और जनता के दिए गए कामों को धरातल पर उतारने का काम करेगा, जिससे वह विधानसभा विकास के मामले में प्रदेश की अन्य विधानसभाओं से अलग और खुशहाल दिखेगी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments