HomeUncategorizedखाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन

खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरोध में शिवसेना (यूबीटी) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर प्रमुख मोहित त्यागी ने किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि शहर में दूध, पनीर, खोया और मिठाइयों में मिलावट आम हो गई है। दीपावली के त्योहार पर मांग बढ़ने से मिलावटखोर सक्रिय हैं और अधिकारियों की मिलीभगत से जनता की सेहत और जेब दोनों पर चोट पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन से भ्रष्ट अधिकारियों की जांच और मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में अवनीश आर्य, मुकेश शर्मा, कमल प्रजापति समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments