HomeUncategorizedचाकू से हमला कर दो युवकों को किया घायल, आरोपी फरार

चाकू से हमला कर दो युवकों को किया घायल, आरोपी फरार

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। रविवार को बाइक से जा दो युवकों पर एक युवक ने चाकू से हमला कर घायल करते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित भाई ने थाने में आरोपी के नामजद तहरीर दी है।

ग्राम चितमाना शेरपुर निवासी सोनू पुत्र हरप्रसाद ने थाने में दी नामजद तहरीर में बताया कि उसका भाई अनिल अपने दोस्त गांव निवासी रवि के साथ रविवार को बाइक द्वारा ग्राम असीलपुर में फर्नीचर का काम करने जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने आसिफाबाद मार्ग पर ग्राम नारंगपुर के समीप पहुंचकर बाइक की रफ़्तार धीमी की तभी समीप के एक गांव निवासी युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे अनिल के हाथ की उंगलीयो में गंभीर चोट आई तथा रवि भी घायल हो गया।

आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments