
नित्य संदेश ब्यूरो
आज लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे दारा सिंह प्रजापति एवं बहुजन समाज पार्टी मेरठ के पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जयपाल सिंह पाल पिछले 30 वर्ष से लगातार बहुजन समाज पार्टी मैं कर्मठ नेता रहे हैं। दो बार नगर निगम मेरठ के पार्षद भी रह चुके हैं और दिल्ली प्रदेश के बसपा प्रभारी भी रह चुके हैं।
आज लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर समाजवादी पार्टी मेरठ के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक सरधना अतुल प्रधान, विजय पाल कश्यप एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रजापति, पाल समाज एवं कश्यप एवं सैनी समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


