
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। जेएमएल ग्रुप द्वारा 23 अक्टूबर को भंडारी रिसॉर्ट, इंदौर में भव्य गरबा एवं डांडिया रास का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में पारंपरिक गरबा, डांडिया और संगीत के माध्यम से उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा।
इस आयोजन की आयोजनकर्ता मोनिका इनानी, लवीना नेमा एवं ज्योति मेशेश्वरी हैं। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित एक यादगार शाम हुई।


