
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। ख्यात ज्वेलर्स, पंजाबी सराफ के शोरूम पर करवाचौथ का त्यौहार पूरे जोश और उल्लास से मना। दिन भर का उपवास रखने के बाद भी मेहंदी से लेकर सेल्फी तक और साज श्रृंगार से लेकर गीत संगीत तक, हर पल महिलाओं ने बिना थके उत्साह से त्योहार मनाया। उसपर यहां डिजाइनें इतनी लुभावनी हैं कि नजरें उनपर से हटने का नाम नहीं ले रही थीं।
हर ओकेजन के हिसाब से अलग और कम्फर्टेबल डिजाइन। चाहे ट्रेडिशनल हैवी ज्वेलरी हो या ट्रेंडी मॉर्डन ज्वेलरी, हर पसंद के लिए यहां गहनों का विस्तृत कलेक्शन मौजूद है। उल्लेखनीय है कि 1947 से इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सेवाएं दे रहे पंजाबी सराफ को ज्वेलरी डिजाइनिंग के लिए 29 से अधिक राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। इसलिए यह खूबसूरत और कलात्मक कारीगरी से सजे आभूषण देखते ही लोगों की नजरों में बस जाते हैं। इसके अलावा यहां पोल्की और डायमंड ज्वेलरी पर नो लॉस प्रॉमिस और मात्र 20 प्रतिशत दाम चुकाकर मनपसंद ज्वेलरी बुक करने जैसे ऑफर्स का भी ग्राहकों ने खूब लाभ उठाया। यहां 100 प्रतिशत बीआईएस हॉलमार्क ज्वेलरी तथा इंटरनेशनली सर्टिफाइड डायमंड उपलब्ध हैं और 100 प्रतिशत बायबैक की गारंटी भी है।

इस खास दिन खूबसूरत वेशभूषा से सजी महिलाओं ने त्यौहार की परंपराओं को सार्थक करते हुए सुदीर्घ दाम्पत्य जीवन की कामना की। ज्वेलर्स का करवाचौथ उत्सव इतना आनंदित करने वाला होता है कि हर वर्ष महिलाएं न केवल इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं बल्कि प्रतिवर्ष यह संख्या बढ़ती जा रही है। महिलाओं ने यहां बेस्ट लुक, बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट मेकअप, बेस्ट प्रेजेंटेशन, बेस्ट स्माइल आदि के लिए गिफ्ट्स भी पाए। आयोजन स्थल पर बना सेल्फी प्वाइंट पूरे दिन आकर्षण का केंद्र बना रहा।

पंजाबी सराफ के अजय व सुमित आनंद ने बताया- हर वर्ष हम करवाचौथ का यह स्पेशल आयोजन रखते हैं और हमें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हर साल इसमें महिलाएं उत्साह से भाग लेती हैं। इस साल भी सुबह से ही शोरूम पर अन्य ग्राहकों के अलावा महिलाओं का बड़ी संख्या में आना जारी रहा और शाम तक पूरा शोरूम खुशियों से भरा हुआ था। हमारा प्रयास होता है कि इस स्पेशल दिन महिलाओं को कुछ पल सिर्फ अपने लिए बिताने का अवसर मिले।

हमारी पूरी टीम इसके लिए विशेष तैयारियां करती है और मेंहदी आर्टिस्ट से लेकर मजेदार गेम्स तक हर चीज यहां उपलब्ध होती है। हमें खुशी है कि हमारे इस प्रयास का सभी दिल खोलकर स्वागत करते हैं और हर बार इसकी प्रशंसा करके जाते हैं।

हमारा भरोसा है कि हम हर वर्ष इन खुशियों को ऐसे ही बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। हमारे यहां रिच, एलिगेंट और ट्रेंडी गोल्ड, डायमंड और पोल्की ज्वेलरी से आप अपने पुराने गहनों को एक्सचेंज भी कर सकते हैं।


