HomeUncategorizedपरीक्षितगढ़ में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

परीक्षितगढ़ में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। शनिवार को नगर में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ वाल्मीकि मंदिर से चेयरमैन हिटलर त्यागी ने पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया। सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने महर्षि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर तिलक किया।

शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र, राम दरबार सहित देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां रहीं। बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से आसिफाबाद चौराहा, मवाना स्टैंड, शिव चौक, मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, किठौर तिराहा होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष देवेंद्र टांक, उपाध्यक्ष संतोष वाल्मीकि, नरेंद्र घाघट, हर्ष, राहुल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments