HomeUncategorizedबज़बॉल्ज़ ने चार ईजी-टू-ड्रिंक फ्लेवर्स के साथ उत्तर प्रदेश में रखा कदम

बज़बॉल्ज़ ने चार ईजी-टू-ड्रिंक फ्लेवर्स के साथ उत्तर प्रदेश में रखा कदम

नित्य संदेश ब्यूरो

नोएडा। अपनी बॉल-शेप्ड पैकेजिंग और बोल्ड फ्लेवर्स के लिए मशहूर ईजी-टू-ड्रिंक एल्कोहलिक बेवरेज ब्रांड बज़बॉल्ज़ ने अपनी लोकप्रिय ड्रिंक रेंज पॉप.सिप.बज़. को उत्तर प्रदेश के ग्राहकों के लिए पेश किया है। यह रेंज अब नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा और कानपुर के लाइसेंसशुदा रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध होगी। बज़बॉल्ज़ ने पिछले साल दिसंबर में बेंगलुरु में कदम रखते हुए भारत में अपना कारोबार शुरू किया था। उसके बाद से कंपनी गोवा और महाराष्ट्र में भी विस्तार कर चुकी है।

बज़बॉल्ज़ के प्रेसिडेंट जेस शीरहॉन ने कहा भारत ऐसा बाजार है जिसके लिए हम लंबे समय से प्रतिबद्ध रहे हैं और उत्तर प्रदेश इस सफर का स्वाभाविक अगला पड़ाव है। यहां एक ब्रांड स्थापित करने का मतलब है ग्राहकों, व्यापार भागीदारों और अपने आसपास के समुदायों के साथ भरोसा स्थापित करना। हमने देखा है कि कैसे एल्कोहलिक पेय पीने की न्यूनतम वैध उम्र पार कर चुके उपभोक्ता फ्लेवर, सहूलियत और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं। हमने इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए भारत के लिए विशेष रेंज तैयार की है। हमें लाइसेंसीकृत रिटेल पार्टनर्स के माध्यम से उत्तर प्रदेश में बज़बॉल्ज़ को उपलब्ध कराने पर गर्व है, और हम उनके साथ मिलकर ब्रांड को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। शीरहॉन ने आगे कहा बज़बॉल्ज़ को अपनी बॉल-शेप्ड पैकिंग, 15 प्रतिशत एबीवी और सिंगल-सर्व फॉर्मेट के लिए जाना जाता है। इससे ग्राहकों को इस कैटेगरी के अन्य पारंपरिक प्रोडक्ट्स की तुलना में अलग अनुभव मिलता है। उपभोक्ता नए विकल्पों की तलाश कर रहे हैं और ऐसे में हमारे पास अपने फ्लेवर एवं अपनी सहूलियत को ज्यादा से ज्यादा बाजारों में ले जाने का व्यापक अवसर है। साथ ही हम जिम्मेदारी के साथ उपभोग को लेकर भी प्रतिबद्ध हैं।

उत्तर प्रदेश में कदम रखने के साथ ही अब भारत के कुल चार राज्यों में बज़बॉल्ज़ की उपस्थिति है। ब्रांड ने उत्तर प्रदेश में 120 रुपये की कीमत में अपनी मशहूर 180 मिली बॉल-शेप्ड पैकिंग और 15 प्रतिशत एबीवी को पेश किया है। इस सिंगल-सर्व रेंज में लोगों के पसंदीदा स्वाद को ध्यान में रखकर चार खास फ्लेवर पेश किए गए हैं, जिन्हें विशेषतौर पर भारत के लिए विकसित किया गया है।

इन फ्लेवर का मिलेगा विकल्पर : बेरी लेमन स्क्वीज़: बेरी और लेमन का एक टैंगी, जेस्टी ब्लेंड । स्ट्रॉबेरी स्क्वीज़: रिफ्रेशिंग लेमन फिनिश के साथ जूसी स्ट्रॉबेरी। चिली ग्वावा ग्रूव: एक स्वीट और स्पाइसी ग्वावा चिली का कॉम्बिनेशन। जामुन मिंट पॉप। कूल, मिंटी किक के साथ मीठी जामुन का स्वाद।

यह विस्तार ऐसे समय में किया गया है, जबकि भारत में रेडी-टू-ड्रिंक सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही उपभोक्ता लगातार सुविधाजनक एवं फ्लेवर से भरपूर फॉर्मेट को पसंद कर रहे हैं। आईडब्ल्यूएसआर के मुताबिक, 2034 तक भारत में रेडी-टू-ड्रिंक कैटेगरी में 6 प्रतिशत सीएजीआर का अनुमान है। यह वृद्धि दर कई पारंपरिक एल्कोहल कैटेगरी की वृद्धि दर की तुलना में काफी ज्यादा है।

पूरे भारत में अन्य शहरों एवं राज्यों में विस्तार की योजना के साथ बज़बॉल्ज़ अपने हर सिप में कन्वीनियंस एवं फ्लेवर का अनूठा मेल दे रही है। बज़बॉल्ज़ केवल उन वयस्कों के लिए है, जो इस तरह के पेय पीने के लिए न्यूनतम वैध उम्र की सीमा पार कर चुके हैं। कृपया जिम्मेदारी के साथ सेवन करें।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments