
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम की एनसीसी इकाई द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंदर ठाकुर और प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह के संरक्षण तथा एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रो. लता कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। कैप्टन लता कुमार ने बताया कि यह दिवस भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती के सम्मान में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत भारत सरकार ने 2014 में की थी।
कार्यक्रम में 30 कैडेट्स ने स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने स्लोगन का अवलोकन कर कैडेट्स की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लांस कॉर्पोरल सामिया, द्वितीय गौरी और तृतीय स्थान अनुराधा ने प्राप्त किया। कुल 52 कैडेट्स ने कार्यक्रम में सहभागिता की।


