
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर एवं एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में आज यातायात पुलिस और थाना लालकुर्ती पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
अभियान के दौरान क्रिस्टल पैलेस लालकुर्ती से पिंकी छोले-भटूरे से लेकर जीरोमाइल चौराहा तक सड़क पर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों, फल-सब्जी की रेहड़ी-ठेलियों को हटवाकर निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित कराया गया। सड़क किनारे नो-पार्किंग में खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को क्रेन से टो किया गया तथा 16 वाहनों के नो-पार्किंग में चालान किए गए।
पुलिस ने दुकानदारों और रेहड़ी-ठेली संचालकों को भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की सख्त हिदायत दी। मेरठ पुलिस ने बताया कि सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


