
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ द्वारा आज आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अतिक्रमण, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता और अग्नि सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।
इस दौरान व्यापारियों से सुझाव लिए गए और उनके त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। एसएसपी ने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस और व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर संवाद और समन्वय बनाए रखने की अपील की।


