
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना किठौर पुलिस ने गौकशी के मामले में 25 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त कुलदीप उर्फ सोनू पंडित पुत्र बिजेन्द्र निवासी कासमपुर माछरा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक रास जीवित गाय और बिना नंबर की महिन्द्रा पिकअप गाड़ी बरामद की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी किठौर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के साथ पुलिस टीम 29 अक्टूबर की रात ग्राम बहरोड़ा रोड पर चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप से गोवंश को गौकशी हेतु सप्लाई करने जा रहे हैं।चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज गति से भगा ले गया। पीछा करने पर पिकअप आगे जाकर यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई। चालक भागने लगा और पत्थर से टकराकर गिर गया, जिससे उसके दाहिने पैर में चोट आई।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पूर्व में भी गोवंश की तस्करी कर गौकशी हेतु सप्लाई करता रहा है। वह थाना किठौर में दर्ज मु0अ0सं0 422/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/5/8 गौवध अधिनियम में वांछित था और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पिकअप की तलाशी में पीछे पैर बंधी एक जीवित गाय बरामद हुई, जिसका रंग लालछौं है। गाड़ी पर आगे-पीछे कोई नंबर अंकित नहीं था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


