HomeUncategorizedकेवी पब्लिक स्कूल किला में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू

केवी पब्लिक स्कूल किला में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़ / मेरठ। परीक्षितगढ़ स्थित केवी पब्लिक स्कूल, किला में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता परीक्षितगढ़ स्कूल गेम्स एमेच्योर एसोसिएशन मेरठ द्वारा, स्कूल गेम्स एमेच्योर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से संबद्धता के अंतर्गत आयोजित की गई है।

प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, रस्साकशी एवं एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित हो रही हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहित बालाजी और विशिष्ट अतिथि दुष्यंत त्यागी रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल भाटी, जिला सचिव मोन्टी भाई, जिला चेयरमैन आशीष त्यागी और जिला खेल प्रशिक्षक जॉनी कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विद्यालय के निदेशक Er. Aseem Gupta ने कहा कि खेल नेतृत्व क्षमता और संघर्ष का जज्बा विकसित करते हैं, वहीं प्रधानाचार्य डॉ. विनय गुप्ता ने कहा कि खेल बच्चों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करते हैं।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments