HomeUncategorizedगौकशी के मामले में 25 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार

गौकशी के मामले में 25 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार

नित्य संदेश ब्यूरो

किठौर। थाना किठौर पुलिस ने गौकशी के अभियोग में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त नौशाद उर्फ सोफी पुत्र इकबाल निवासी ग्राम बहरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त थाना किठौर में दर्ज मु0अ0सं0 422/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/5/8 गौवध अधिनियम में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित नौशाद उर्फ सोफी अपने खेत में छिपा है।

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो अभियुक्त भागने लगा और ठोकर लगने से गिरकर घायल हो गया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के साथ गौकशी से अर्जित आय की भी जांच कर रही है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments