
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति/जिला अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने खेत तालाब योजना के अंतर्गत चयनित कृषकों एवं स्थल के सत्यापन के निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति), उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


