HomeUncategorizedत्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था व शिकायतों के निस्तारण को लेकर एसएसपी ने...

त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था व शिकायतों के निस्तारण को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कानून-व्यवस्था व सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी पुलिस प्रबंधन, नियमित गश्त, चेकिंग व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही जनसुनवाई व आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति व निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी व संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments