
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहनपुरी स्थित दयालेश्वर मंदिर में हुई मूर्ति चोरी की घटना का पुलिस ने मात्र 30 घंटे में सफल अनावरण कर दिया है।
थाना सिविल लाइन पुलिस और स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त गौरव कुमार पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम स्याल, थाना भावनपुर को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल एक किशोर को संरक्षण में लिया गया है। एसएसपी मेरठ के आदेश पर एसपी सिटी के निर्देशन में पुलिस टीम ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। दिनांक 01.11.2026 को पुलिस ने घेराबंदी की तो अभियुक्तों ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पीछा करने के दौरान मोटरसाइकिल फिसलने से अभियुक्त गौरव घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने अपने साथी रोहित कुमार निवासी स्याल के साथ मिलकर मंदिर से मूर्तियां चोरी की थीं और बेचने ले जा रहे थे। फरार अभियुक्त रोहित की तलाश जारी है।
बरामदगी:
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 5 मूर्तियां (2 सफेद धातु, 3 पीली धातु), घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा .315 बोर मय कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


